NEWS YOUR CITY

Sunday, 11 April 2021

खंडवा से बेरहम पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल

 

NEWS YOUR CITY

News Reporter Gulshan yadav

महिला को पीटने वाले पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल

एसपी ने थाना प्रभारी और कांस्टेबल को किया लाइन अटैच 

खंडवा।

पंधाना तहसील के सिरसोद स्थित बंजारी गांव में पुलिस वालों ने बुजुर्ग महिला पुरुष और अन्य लोगों को जानवरों की तरह पीटा। वे रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन बेरहम वर्दी वालों ने तपती दोपहर में किसी की नहीं सुनी। इतने बौखलाए हुए थे कि उन्होंने महिलाओं पर भी जमकर लाठियां भांजी। विधायक खंडवा ने एसपी और कलेक्टर को कार्रवाई के लिए वीडियो भेजे। 

अफसरों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि जब तक इन्हें निलंबित नहीं किया जाता। वे चैन से नहीं बैठेंगे। 







भोपाल वरिष्ठ अधिकारियों को भी पुलिस की बेरहमी के यह वीडियो विधायक ने भेज दिए हैं। इस मुख्य घटनाक्रम के पीछे की भी कहानी सामने आ रही है। सिरसोद के बंजारी गांव में एक कोविड-19 का पॉजिटिव पेशेंट मिला। इसे दवाइयां देने और पोस्टर लगाने आंगनवाड़ी वाले गए। इनके साथ पेशेंट के परिजनों ने दुर्व्यवहार किया और पत्थर भी बरसाने का आरोप है। आंगनवाड़ी वालों ने छैगांवमाखन पुलिस को जानकारी दी। पुलिस वाले भी वहां पहुंचे। बताते हैं कि इन पुलिसवालों पर भी पत्थर बरसा दिए। एएसआई समेत कुछ लोगों को पत्थर लगे। पुलिस वाले इतने बौखला गए कि उन्होंने घर के हर सदस्य को बाहर निकालकर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। तक की बुजुर्ग महिला को भी लाठियों से पीटा। बंजारी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस ग्रामीणों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अफसर और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। विधायक राम दांगोरे ने जिले के आला अधिकारियों से चर्चा कर वीडियो में महिला की लट्ठ से पिटाई कर रहे पुलिसकर्मी और उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने मोर्चा संभाल लिया है। उधर पुलिस ने परिवार और ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट व पथराव करने का प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग, पुलिसकर्मियों और ग्रामीण आमने-सामने हैं। फिलहाल पुलिस के आला अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का अमानवीय चेहरा वीडियो में कैद है। आयुष मेडिकल आफिसर के अनुसार जब उनकी टीम गांव पहुंची तो विवाद किया और उन पर पथराव कर दिया। जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर टीम वहां से निकली। चोट के निशान दिखाते हुए आफिसर ने बताया कि स्वास्थ के साथ-साथ पुलिस से भी मारपीट की। खंडवा  एसपी विवेक सिंह ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल को लाइन अटैच किया गया है वहीं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुई मारपीट पर परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है,



No comments:

Post a Comment