NEWS YOUR CITY

Thursday, 15 April 2021

इंदौर पहुंचे रेमडेसिवीर इंजेक्शन ट्विटर पर मिली जानकारी

इंदौर पहुंचे रेमडेसिवीर इंजेक्शन ट्विटर पर मिली जानकारी


इंदौर, मध्यप्रदेश।
एमपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है, वही दूसरी तरफ वैश्विक महामारी कोरोना के कारण मध्यप्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन गैस की किल्लत हो रही है, बता दें कि इस समय प्रदेशभर के अस्पतालों में कोरोना से मरीजों को बचाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की है, 12 अप्रैल को सीएम ने ही ट्वीट के माध्यम से कहा था कि मध्यप्रदेश में रेमडेसीवर की आपूर्ति लगातार जारी है, इस बीच आज सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर रेमडेसिविर की बड़ी खेप पहुंची हैं।

इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बॉक्स

मिली जानकारी के मुताबिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के बीच गुरुवार को एक राहतभरी खबर आई।

आज सुबह ही इंदौर एयरपोर्ट पर रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बॉक्स पहुंचे है, बताया जा रहा हैं कि इंदौर एयरपोर्ट पर 200 बाक्स पहुंचे हैं, इस दौरान एयरपोर्ट पर व्यवस्था के लिए एडीएम अजयदेव शर्मा प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद थे।

स्टेट प्लेन से इन जिलों में इंजेक्शन जाएंगे :

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे 200 बॉक्स में कुल 9264 रेमडेसिवीर इंजेक्शन है, यहां से इन्हें स्टेट प्लेन और चॉपर के द्वारा 42 बॉक्स भोपाल, 7 रतलाम और 4 खंडवा पहुंचाया जाएंगे, इसी तरह स्टेट प्लेन के द्वारा 19 बॉक्स ग्वालियर, 18 रीवा, 39 जबलपुर और 14 सागर पहुंचाये जाएंगे‌, 57 रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बॉक्स इंदौर के लिए रखे जाएंगे।


ट्विटर पर ट्वीट देखने के लिए नीचे क्लिक करें ↙️↙️

Office of Shivraj ट्वीट कर ट्विटर पर दी जानकारी


No comments:

Post a Comment