NEWS YOUR CITY

Friday, 23 April 2021

सिवनी मालवा शहर के अस्पताल में फिर हुई ऑक्सीजन की कमी

मध्यप्रदेश के सिवनी मालवा  अस्पताल में फिर हुई ऑक्सीजन की कमी 

अस्पताल में स्टाफ भी नही ?

न्युक्ति के 5 दिन बीत जाने के बाद भी नही किया ज्वाइन !







(मध्यप्रदेश नर्मदापुरम संभाग सिवनी मालवा)

नगर के डॉ भीमराव अंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिन पहले ही ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई थी परंतु अब ऑक्सीजन की का में फिर से अस्पताल में हो गई है ऑक्सीजन खत्म होने के चलते ऑक्सीजन सिलेंडर रोको होशंगाबाद में फेल करने भेजा गया था पर विगत 4 दिनों से ऑक्सीजन सिलेंडर होशंगाबाद से नहीं आए हैं जिसके चलते अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है बीएमओ कांति बाथम ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 28 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 18 मरीज ऑक्सीजन पर हैं 7 मरीजों को अभी भी पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाया है जिसके चलते वे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है 2 मरीज बुजुर्ग हैं जिनको ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा आवश्यकता पड़ रही है । वही अस्पताल मे वार्ड बॉय नर्स सहित कई स्टाफ की कमी है जिस को पूरा करने के लिए अस्पताल में लगभग 10 लोगों को  नियुक्त भी किया गया है परंतु विगत 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक स्टाफ द्वारा अस्पताल में जॉइनिंग नहीं की गई है जिससे अस्पताल में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जिस पर एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि जिन लोगों की नियुक्ति की गई है उनके द्वारा नहीं आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

3 comments:

  1. Government ko dhyan dena cahiye esi laparbahi bilkul nahi honi cahiye.

    ReplyDelete
  2. Bhai aapke dwara sabhi local and national news hum tk pahuchane k liye dhanyawad

    ReplyDelete
  3. Kyu jhuti khabar faila raha hai tu sab teek hai

    ReplyDelete