NEWS YOUR CITY

Friday, 23 April 2021

बाहर शहरों से आ रहे लोगों के लिए ग्राम पंचायत ने बनाए केंद्र

News your city

ग्राम पंचायत ने बाहर से आ रहे लोगों के लिए  

ठहरने के लिए बनाया केंद्र




सिवनी मालवा सुरेंद्र गौर@ ग्राम पंचायत झकलाए द्वारा  कोरोना  महामारी के प्रतिदिन  बढ़ते हुए स्वरूप को  देखते हुए ग्राम पंचायत निवास कर रहे लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्राम पंचायत  के नोडल अधिकारी आसमा खान  द्वारा  ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता रघुवंशी सहित  ग्राम पंचायत स्तर की समिति को प्रेरित कर गांव में  बाहर से आने वाले  लोगों के लिए  7 दिन ठहरने की व्यवस्था  को लेकर शासकीय हाई स्कूल मैं कुरानटाइन केंद्र  बनाया गया जिसमें  20 बेड की व्यवस्था की गई है  जिससे कि आसानी से  बाहर से आने वाले लोगों को  ठहराया जा सके  इस केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाएं  उपलब्ध कराई गई हैं जैसे साफ-सुथरा कमरा, पेयजल, बिजली  एवं सोने के लिए  बेड आदि  सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं केवल रहने वाले लोगों के लिए खाने की व्यवस्था जिस भी घर का व्यक्ति है वह स्वयं करेगा । अभी इस केंद्र पर बाहर से आए दो  सुमित पिता हरिओम दिल्ली से तथा हेमंत रघुवंशी पिता सुभाष रघुवंशी दो लोग केंद्र पर रुके हुए हैं ग्राम पंचायत की आबादी 2768 है एवं वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या तीन है जिसमें 2 मरीज इंदौर में भर्ती हैं एवं एक मरीज घर पर ही कुरानटाइन रहकर  इलाज ले रहा है ।

वही नोडल अधिकारी आसमा खान का कहना है कि केंद्र के माध्यम से कोरोना की श्रृंखला को समाप्त करने में हमें मदद मिलेगी जिससे हम ग्राम वासियों को इस महामारी से दूर रख पाएंगे।

इस केंद्र में सहायक नोडल अधिकारी राजेंद्र रघुवंशी सचिव निशा यादव सहायक सचिव महेश लोवंशी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  सहायिका  एवं आशा कार्यकर्ता विशेष योगदान दे रहे है।

No comments:

Post a Comment