Wellcome to
News your city
News reporter Gulshan yadav
Mob. 8982339092
CSK Vs DC Live Score IPL 2021: पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाए.
IPL 2021 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ (72) और शिखर धवन (85) के धमाके से चेन्नई की पूरी गेंदबाजी दहल गई. चेन्नई की ओर से मिले 189 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 18.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की और टीम की आसान जीत की बुनियाद रखी. इसके साथ ही ऋषभ पंत ने IPL में बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में 3 बार के चैंपियन एमएस धोनी पर जीत हासिल कर ली.
सुरेश रैना की धमाकेदार वापसी, CSK का बड़ा स्कोर
पिछले सीजन में बाहर सुरेश रैना ने CSK के लिए अपनी जोरदार वापसी की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK की शुरुआत खराब रही, लेकिन रैना ने सिर्फ 36 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम को मजबूती दी. आखिर में सैम करन ने ताबड़तोड़ 34 रन ठोके और CSK ने 188/7 का स्कोर खड़ा किया. धोनी खाता खोले बिना आउट हुए.
शॉ और धवन के धमाके से दिल्ली की आसान जीत
इतने बड़े लक्ष्य के जवाब में दिल्ली के ओपनर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त हमला कर डाला. दोनों ने अंधाधुंध बैटिंग की और चेन्नई के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की. शॉ ने सिर्फ 38 गेंदों में 72 रन ठोके, जबकि धवन ने 54 गेंदों में 85 रन कूट डाले. दोनों की इस बैटिंग की मदद से दिल्ली ने 8 गेंद रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया.

No comments:
Post a Comment