कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर मे कुछ दुकानदार व्यापार कर रहे है। जिनपर नपा सीएमओ के निर्देश पर आज नपा टीम ने कार्यवाही करते हुए 2/ 2 हजार रुपये का जुर्माना किया।
सिवनी मालवा - बता दे कि रविन्द्र कुशवाहा किराना दुकान 2000 रुपये, दिलीप कुशवाहा किराना दुकान 2000 रुपए, हर्षित मोदी किराना दुकान 2000 रुपए, शुभम लोवंशी किराना दुकान 2000 रुपये, साहू किराना दुकान बानापुरा 2000 रुपये, ओसामा जूस सेंटर पुरानी स्टेट बैंक के संचालक सलमान खान 2000 रुपये सहित शेख शहीद कंदेली नदी के किनारे चाय दुकान का 1000 रुपये का चालान काटा गया। वही दुकानदारो ने आरोप लगाया है की शहर मे बड़े दुकानदारो के द्वारा भी खुलेआम व्यापार किया जा रहा है लेकिन उन पर कार्रवाही नही की जा रही है। वही कुछ दुकानदारो की मांग है कि किराना अति आवश्यक वस्तु है उसके लिए एक समय निर्धारित किया जाए जिससे कि किराने की कालाबाजारी न हो।
बता दे कि कार्यवाही मैं प्रमुख रूप से नपा के राजस्व उपनिरीक्षक विष्णु प्रसाद देवड़ा, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार दुबे, समयपाल संजय गोयल, सहायक राजस्व निरीक्षक शुभम साहू, कार्यालय सहायक ओमप्रकाश कोरी,राहुल मालवीय, कमलेश कहार , किशोर मेहरा सहित अन्य नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment