मूंग फसल सिंचाई के लिए तवा बांध से निरंतर छोड़ा जाएगा पानी
News your city/ होशंगाबाद
कृषि मंत्री कमल पटेल ने जल संसाधन विभाग को दिये निर्देश
होशंगाबाद एवं हरदा जिले में मूंग का रकवा बहुत अधिक है। एवं पानी के अभाव में मूंग की फसल खराब होने की आशंका के चलते कृषि मंत्री कमल पटेल ने समूचे तवा कमांड क्षेत्र में मूंग फसल में सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता को देखते हुए होशंगाबाद, सिवनी मालवा एवं हरदा क्षेत्र के लिए तवा बांध से छोड़े जा रहे पानी को निरंतर जारी रखने के निर्देश जल संसाधन विभाग को दिए है। उन्होंने कहा है की वर्ष 2016 की स्थिति अनुसार, न्यूनतम 17.51 मिलियन घन मीटर पानी मूंग पानी आरक्षित रखते हुए, शेष पूरा पानी फसल में सिंचाई हेतु उपयोग में लिया जाए ।
किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय से मूंग फसल फसल सिंचाई के लिए किसानों को निरंतर पानी की आपूर्ति हो पाएगी | मूंग में पानी लगातार मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय किसानो में खुशी की लहर दौड़ गई । वही सभी ने कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार जताया है। उन्होंने कहा है की कृषि मंत्री स्वयं भी किसान रहे है और वो किसानो की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते है। जिसके चलते उन्होंने जल संसाधन विभाग को मूंग में पानी देने के निर्देश जारी किये है।

No comments:
Post a Comment