नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग
शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह कमी पूरी नहीं हो पा रही। बस स्टैंड के अभाव में यात्रियों को कई परेशानियां समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रास्ते में यात्री बस खड़ी होने से पूरा रोड ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझता है। इस मुद्दे को लेकर अखबारों में कई बार न्यूज़ प्रकाशित करवाई गई है। ना तो अभी तक जिम्मेदारों से कोई आश्वासन मिला है ना इस और प्रशासन द्वारा कोई कदम बढ़ाया गया है। अभी तक शिवपुर को इस समस्या से समाधान नहीं मिला है इस समस्या पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। बड़ी आबादी वाले शिवपुर नगर में स्टैंड उपलब्ध नहीं है। इसके कारण यात्रियों को कड़ी धूप, बारिश व सर्दी में सड़कों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। नगर निवासी सौरभ यादव ने बताया कि सड़क यात्रियों के खड़े होने से कई बार हादसे भी हो जाते हैं। इस समस्या से स्थानीय अधिकारी भी वाकिफ है बावजूद इसके बस स्टैंड बनाए जाने पर विचार नहीं किया जा रहा। जबकि आम जनमानस ने कई बार इस संबंध में शिकायतें की हैं। बस स्टैंड न होने के कारण सभी यात्री चौराहों व तिराहों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं।
No comments:
Post a Comment