wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Sunday, 24 December 2023

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग



शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह कमी पूरी नहीं हो पा रही। बस स्टैंड के अभाव में यात्रियों को कई परेशानियां समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रास्ते में यात्री बस खड़ी होने से पूरा रोड ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझता है। इस मुद्दे को लेकर अखबारों में कई बार न्यूज़ प्रकाशित करवाई गई है। ना तो अभी तक जिम्मेदारों से कोई आश्वासन मिला है ना इस और प्रशासन द्वारा कोई कदम बढ़ाया गया है। अभी तक शिवपुर को इस समस्या से समाधान नहीं मिला है इस समस्या पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। बड़ी आबादी वाले शिवपुर नगर में स्टैंड उपलब्ध नहीं है। इसके कारण यात्रियों को कड़ी धूप, बारिश व सर्दी में सड़कों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। नगर निवासी सौरभ यादव ने बताया कि सड़क यात्रियों के खड़े होने से कई बार हादसे भी हो जाते हैं। इस समस्या से स्थानीय अधिकारी भी वाकिफ है बावजूद इसके बस स्टैंड बनाए जाने पर विचार नहीं किया जा रहा। जबकि आम जनमानस ने कई बार इस संबंध में शिकायतें की हैं। बस स्टैंड न होने के कारण सभी यात्री चौराहों व तिराहों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं।

Thursday, 14 December 2023

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को Z+ सुरक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मिली Z+ की सुरक्षा NSG कमांडो सहित 18 गाड़ियों का होगा काफिला बुलेट प्रूफ कार में रहेंगे मुख्यमंत्री


भोपाल - सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जेड प्लस (Z+) सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा का घेरा अब पहले से ज्यादा चाक- चौबंद होगा सीएम यादव 24 घंटे जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे। उनकी सुरक्षा में एनएसजी कमांडो की टीम समेत प्रदेश की पुलिस को तैनात किया जा चुका है।

सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में 36 NSG कमांडो, 2 SP, 2 ASP, 4 DSP, विशेष सुरक्षा बल के जवान और राज्य पुलिस के हथियारबंद जवान भी 24 घंटे पहरे के लिए तैनात किए गए हैं। सीएम का काफिला 14 से 18 गाड़ियों का होगा। इस काफिले में एक बुलेटप्रूफ कार भी शामिल है जिसमें वह सवार रहेंगे।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा एक्शन




MP: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, बीजेपी नेता का हथेली काटने वाले 5 गुंडों के मकान पर चला बुलडोजर 

भोपाल - मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने पहला बड़ा एक्शन लिया है। शपथ लेने के दूसरे दिन ही बीजेपी नेता की हथेली काटने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया। एसडीएम के अगुवाई में नगर निगम की टीम पहुंची और तीन आरोपियों के घर एक-एक करके ढहा दिए गए। इस मोके पर भारी संख्या में पुलिस भी तैनात रहा।

पीड़ित से मिलने पहुंचे थे विजयर्गीय और वीडी शर्मा

दरअसल, घटना 5 दिसंबर शाम की है, जब बीजेपी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर पर पांच आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। इस दौरान आरोपियों ने तलवार से देवेंद्र की हथेली काट डाली थी। मामला प्रदेश मीडिया में छा गया था। घटना के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा सीनियर नेता कैलाश विजयर्गीय पीड़ित से मिलने के लिए घर पहुंचे थे। साथ आरोपियों पर सख्त से सख्त एक्शन लेने का आश्वासन दिया था। मामला साईं बोर्ड के पास जनता कॉलोनी का है।

एक आरोपी पर कलेक्टर ने लगाया एनएसए

इस घटना के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। इसके बाद फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं 8 दिसंबर को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इनमें से एक आरोपी फारुख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया दिया। बता दें कि आरोपी फारुख पुलिस की गुंडा लिस्ट में शामिल है। उसके खिलाफ 14 मामले पहले से थाने में दर्ज हैं।

Tuesday, 29 June 2021

अंधे कत्ल का पर्दाफाश

कलयुगी मां और भाई ने करवाई अपने बेटे की हत्या गुंडों को दी सुपारी

NEWS your city 🙏








    शिवपुर (विसौनी) - मामला 23 जून का है शिवपुर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम भरलाय एवं ग्राम धामनिया के बीच मृतक मेहरबान सिंह राजपुत पिता ओमकार सिंह राजपुत उम्र 38 साल बिसोनीकला का शव मिला था। उक्त मामले में थाना प्रभारी मोनिका सिंह ने मर्ग कायम कर पुलिस टीम ने जाँच मे लिया था। शव कि पीएम रिपोर्ट में मृतक का गला दबाकर हत्या करना लेख होने से मर्ग जाँच पर मामले में धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने के लिये पुलिस ने परिवार सहित गॉव में जानकारी जुटाई। विवेचना में पुलिस के सामने पारिवारिक कलह की बात बार-बार सामने आ रही थी। पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर हत्या का खुलासा कर आरोपी हत्यारो को पकड़ लिया। आरोपी कोई और नही बल्कि रिश्ते में मृतक माँ और छोटा भाई ही निकला। 

मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी सौम्या अग्रवाल शिवपुर थाना प्रभारी मोनिका सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि उक्त मामले में मृतक मेहरबान सिहं एवं उसके छोटे भाई तथा माँ के बीच घरेलु एवं बटवारे को लेकर विवाद था विवाद के कारण ही मृतक की माँ एवं छोटे भाई द्वारा मृतक की हत्या हेतु 1 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। जिसमे सुपारी लिये आरोपी को 30 हजार रुपये दिये जा चुके थे। विवेचना पर उक्त आरोपी मे मृतक की माँ भाई, एवं सुपारी लेने वाले आरोपी एवं उसके 01 सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यवाही में थाना प्रभारी मोनिका सिंह ,महेंद्र गुर्जर, आशीष तिरोल्या, कपिल, शाकीर खान, बलराम, गौरीशंकर, नरेन्द्र, जितेन्द्र गंगनेर का सराहनीय कार्य रहा है।

Thursday, 17 June 2021

शिवपुर - चोरो ने एक साथ तोड़े 6 दुकानों के ताले






टप्पा तह.शिवपुर में बीती रात चोरो द्वारा चोरी के उदेश्य से मेन मार्केट राममंदिर के सामने एक साथ 6 दुकानों के ताले तोड़े गए हाला की चोरो के हाथो कुछ नहीं लगा कपड़ा व्यापारी राकेश साहू ने बताया कि दिनांक 17 को रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मेरी कपड़े की दुकान एवं मेरे अन्य व्यापारी साथियों की दुकानों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के उद्देश्य से दुकानों के ताले तोड़े गए हालां कि किसी भी व्यापारी को बड़ी हानि नहीं हुई है इसकी शिकायत  व्यापारियों द्वारा शिवपुर थाने में पहुंचकर की एवं जल्द ही कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी मोनिका सिंह ने बताया कि आज व्यापारियों द्वारा थाने में चोरी की शिकायत को लेकर आवेदन दिया है  जल्द ही इस विषय को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Monday, 7 June 2021

शिवराज सरकार हर जरूरतमंदों कि करेगी सहायता

शिवराज सरकार की ओर से बेरोजगार लोगों के लिए खुशखबरी।

Twitter पर दी जानकारी











मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - #COVID19 काल में सबसे ज़्यादा प्रभाव रोज़गार के अवसरों पर पड़ा है। यद्यपि इस दूसरी लहर के बीच भी हमने लगातार कोशिश की। स्ट्रीटवेंडर्स, भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के मजदूर और किसानों के खातों में हमने राशि डाली लेकिन केवल राशि डालना ही समाधान नहीं है, रोज़गार के अवसर बढ़ाने होंगे।
सरकार में आते ही हमने यह कोशिश प्रारम्भ की थी कि एक तरफ हम स्वरोज़गार की योजनाओं पर काम करें। इसलिए स्ट्रीटवेंडर्स योजना मध्यप्रदेश में लगातार जारी रहेगी। हम छोटे व्यापारियों को बिना ब्याज का रु. 10,000 का ऋण दिलाते रहेंगे ताकि उनकी आजीविका पुनः पटरी पर आ सके।
हमने शासकीय नौकरियों में भी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स के पद भरे जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ 22,670 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को तत्काल प्रारम्भ कर दिया है ताकि शिक्षा की व्यवस्था को सुचारू रख सकें।

Sunday, 6 June 2021

8 तारीख से मूंग का पंजीयन एवं 15 जून से खरीदी

News your city

किसानों मैं खुशी की लहर - 8 तारीख से मूंग का पंजीयन एवं 15 जून से खरीदी।











मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों को खुशखबरी दी है. प्रदेश में 15 जून से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शुरू होगी. प्रदेश सरकार ने केंद्रीय कृषि मंत्री के पास इसे लेकर प्रस्ताव भेजा था. जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है.
कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि मूंग की खरीदी को लेकर मंजूरी मिल गई है। मूंग का पंजीयन 8 जून से प्रारंभ होगा एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी रहेगी यह 5 से 15 जून तक चलेगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि मूंग के समर्थन पर खरीदी को लेकर केंद्र को दो बार केंद्र को सीएम के नेतृत्व में प्रस्ताव भेजा गया था. जिसे अब मंजूरी मिल गई है। इस विषय को लेकर किसानों में काफी उत्साह नजर आया।


Saturday, 5 June 2021

गौशाला संचालक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज

News your city

हथनापुर गौशाला में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही 

 










गौशाला संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

सिवनीमालवा तहसील स्थित हथनापुर गौशाला में गोवंशो की मृत्यु होने तथा उनकी देखभाल कार्य में लापरवाही पर पशुपालन विभाग होशंगाबाद द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई कर गौशाला संचालक सुरजीत गौर के विरूद्ध थाना सिवनीमालवा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गौशाला संचालक का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही हैं।

पशु चिकित्सक सिवनीमालवा को कारण बताओ नोटिस जारी

हथनापुर गौशाला में गोवंशो की देखभाल तथा गौशालाओं के मॉनिटरिंग कार्य में लापरवाही पर पशु चिकित्सक सिवनीमालवा निशांत पटेल को उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ जितेंद्र कुल्हारे द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर  2 दिवस के अंदर जवाब तलब किया गया है।

गौवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सघन कैंप

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ जितेंद्र कुल्हारी ने बताया कि हथनापुर गौशाला के सभी गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सघन कैंप लगाया गया है। कैंप के द्वारा गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि गौशाला की सभी 120 गायों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है, जिसमें दो गाय बीमार पाई गई है । गोवंशो को आवश्यकता अनुसार अन्य गौशालाओं में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही हैं। हथनापुर गौशाला के पूरे प्रकरण में पशुपालन विभाग द्वारा शीघ्र कार्यवाही की गई हैं।

गौशालाओं की लगातार सघन मॉनिटरिंग करें

जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सारियाम ने  उप संचालक पशुपालन विभाग सहित समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सचिव, रोजगार सहायक एवं जनपद के मैदानी अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में गौशालाओं की लगातार  सघन मॉनिटरिंग करने तथा गौशालाओं में गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण सहित चारा, पेयजल , आदि की उत्तम व्यवस्था हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने की दशा में संबंधित के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में उत्साह

सफलतापूर्वक 150 लोगो को लगी ग्राम शिवपुर में वैक्सीन 







ग्राम शिवपुर में चल रहे टीकाकरण अभियान में आज 150 वैक्सीन का सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन हुआ आज 18 प्लस एवं 45 प्लस आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई गई जिसमें महिला पुरुष एवं युवा वर्ग शामिल थे वैक्सीन अभियान में ग्राम शिवपुर में प्रभारी विनय जी मंडलोई एवं सह प्रभारी सुशील जी यादव की और से आज 300 से अधिक पेरासिटामोल के डोज सहयोग स्वरूप वैक्सीन केंद्र पर उपलब्ध कराए गए इस जन सहयोग के लिए ग्रामीणों ने उनका साधुवाद दिया आज तकनीकी समस्या के कारण पेरासिटामोल के डोज उपलब्ध नहीं होने पर व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दवा का सहयोग किया। वैक्सीन केंद्र पर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अपने सेवा भाव स्वरूप में प्रतिदिन दोनो जनप्रतिनिधि के साथ पंचायत के सचिव माखन यादव सह सचिव संतोष मालवीय एवं जन अभियान परिषद के कोरोना वालंटियर मौके पर मौजूद रहे।

आज जिन युवाओं ने वैक्सीनेशन कराया उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Wednesday, 2 June 2021

नहीं होगी बोर्ड परीक्षाएं ?

बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएँ नहीं होंगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान





 




मंत्रियों का समूह तय करेगा रिजल्ट की प्रक्रिया

मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में इस वर्ष बारहवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं होगी। बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल है। केरियर की चिंता हम बाद में कर लेंगे। 

इस समय जब सम्पूर्ण देश, प्रदेश तथा बच्चे कोरोना का संकट झेल रहे हैं, ऐसे में परीक्षाओं का मानसिक बोझ डालना उचित नहीं है। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय से मीडिया को दिये संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 12वीं बोर्ड के परिणाम किस प्रकार आएंगे, यह तय करने के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है।

जो विशेषज्ञों से चर्चा करने के उपरांत आंतरिक मूल्यांकन या अन्य आधारों पर रिजल्ट की प्रक्रिया तय करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए या परिणाम में सुधार के लिए जो विद्यार्थी परीक्षा देना चाहेंगे उनके लिए विकल्प खुला रहेगा। कोरोना संकट की समाप्ति के बाद इच्छुक विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा दे सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएँ नहीं करवाने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है। दसवीं के बच्चों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जायेगा।

शिवपुर मेंटेनेंस के दौरान रहेगी बिजली सप्लाई बंद

मेंटेनेंस के दौरान सप्लाई रहेगी बंद



शिवपुर सब स्टेशन पर 33 केवी लाइन के मेंटेन्स के चलते, शिवपुर सहित आसपास के ग्रामो की बिजलीं सप्लाई 3 जून की सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे बंद रहेगी ।

उंक्त जानकारी देते हुए जेई राकेश चौरे ने बताया कि बारिश के पहले मेंटेनेंस करना बहुत जरूरी है फिलहाल अभी 33 केवी की लाइन का 3 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 वजे तक मेंटेन्स किया जाएगा।

जिसके चलते शिवपुर सहित आसपास के ग्रामो की बिजलीं सप्लाई बंद रहेगी।।।

सभी उपभोक्ता समय से पहले अपने बिजलीं से संबंधित कार्य जरूर कर ले। जिससे कि परेशानियों का सामना न करना पड़े।

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...