सिवनी मालवा - ग्राम पिपलिया के रहने वाले अधिवक्ता दीपक रघुवंशी ने अपनी बेटी के जन्मदिन के पहले, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं 30 उच्च ऑक्सीजन एकाग्रता मास्क जिनकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये है। बीएमओ कांति बाथम और डॉक्टर ऋषि चौबे को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर को इसको लेकर सोंपे। दीपक रघुवंशी ने बताया कि बेटी तनिषि रघुवंशी का जन्मदिन 18 मई को है, लेकिन जब डॉक्टर ऋषि चौबे ने बताया कि उच्च ऑक्सीजन एकाग्रता वाले मास्क की अभी जरूरत है तो हमने जन्मदिन का इंतजार किए बिना जन्मदिन के पहले ही मास्क बीएमओ कांति बाथम को भेंट किए। वही रघुवंशी परिवार ने सभी से अपील की है कि खुशी के मौके पर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने शहर की बेहतर हो इसके लिए सहयोग जरूर करे।

No comments:
Post a Comment