सिवनी मालवा - उपनगरी बानापुरा स्थित पाठक कालोनी सहित कई घरों मैं आज दूसरे दिन भी हवा शुद्ध करने के के लिए, कई परिवारों ने घर के बाहर हवन किया। बता दे कि लोगो के द्वारा कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए यह हवन किया जा रहा है जो तीन दिनों तक किया जाएगा। जिसमें हवन सामग्री के साथ साथ इस हवन मैं विशेष तौर पर नीम की पत्तियों सहित सेंधा नमक को भी शामिल किया गया है जिससे की हवा मैं वायरस हो, तो वो खत्म हो जाये और हवा शुद्ध हो जाये। हवन करने वाले अजय प्रताप सिंह भाटी, सज्जन सिंह वर्मा, दिव्यांशु यादव, विनोद यादव, अजय यादव, विजय सिंह ठाकुर, प्रतीक जैन, ने बताया कि हमारे द्वारा तीसरे दिन भी हवा शुद्ध करने के लिए हवन किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment