NEWS YOUR CITY

Wednesday, 12 May 2021

मूंग की फसल को नहीं मिल रहा तवा से पानी

सैकड़ों एकड़ में लगी मूंग सूखने की कगार पर

आखिर जिम्मेदार कौन ?








सिवनी मालवा- ग्राम निरखी सहित टेल क्षेत्र के किसानों को मूंग की फसल के लिए नहर का पानी नही मिलने से किसान कॉफी परेशान है। उनका कहना है कि खेतों मैं सूखती हुई फसल देख, हमे अपनी बर्बादी साफ नजर आती है। किसानों के साथ सभी ने धोखा किया है पहले कह दिया कि सभी किसानों को नहर का पानी मिलेगा लेकिन अब जब हमारी फसलें सुख रही है।तब न तो नहर विभाग के अधिकारी कर्मचारी हमारी सुन रहे है और न ही जिन्हें वोट देकर चुना था वो नेता और जनप्रतिनिधि।समझ ही नही आ रहा है कि सैकड़ो एकड़ मैं लगी मूंग की फसल को कैसे सूखने से बचाया जाए।

No comments:

Post a Comment