NEWS YOUR CITY

Saturday, 22 May 2021

पति-पत्नी ने फांसी पर लटक कर दी अपनी जान

दंपति ने पेड़ पर लटककर की आत्महत्या

News your city








सिवनी मालवा। ग्राम बैजनपुर में शुक्रवार की रात को पारदी समाज के सत्यनारायण पिता अर्जुन उम्र 28 वर्ष एवं प्रीति पति सत्यनारायण ने अपने घर के पास के जंगल में जाकर एक साथ दोनों ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब परिजनों को सुबह दोनों घर में दिखाई नहीं दिए तब वह पास के जंगल में गए तो उन्होंने पाया कि दोनों पेड़ पर फांसी से लटके हुए हैं जिसकी सूचना परिजनों के द्वारा थाने में दी गई थाने द्वारा आई टीम ने दोनों को फांसी से नीचे उतारकर पंचनामा बनाया जिसके उपरांत दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

थाना प्रभारी संजय चौकसे बताया कि पिछले रात को पति-पत्नी के बीच में आपसी झगड़ा होने के चलते दोनों ने अपनी झोपड़ी से लगे जंगल में जाकर फांसी लगा ली । जिसका मर्ग कायम कर के जांच की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment