समर्थन मूल्य पर बिकेगी मूंग की उपज
मध्य प्रदेश सिवनी मालवा। मप्र राज्य सरकार द्वारा मूंग की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी, जिसका समर्थन मूल्य लगभग 7 हजार 196 रुपए रहेगा। जिसके लिए जल्दी ही किसानों के पंजीयन होना प्रारंभ होंगे। जिले में 200 से 300 करोड़ रुपए की मूंग फसल का अनुमान है। जिला महामंत्री संतोष पटवारे ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान किसानों को राहत देने के लिए शिवराज सरकार अब मूंग भी समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। अभी गेहूं, चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। मूंग के लिए किसानों का पंजीयन जल्द शुरू कराया जाएगा। जिला महामंत्री संतोष पटवारे ने बताया कि कृषि मंत्री कमल पटेल का कहना है कि संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ है। उन्हें उपज का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए कोरोना संकट काल में भी समिति स्तर पर खरीद की जा रही है। इसको लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल प्रयासरत थे, जिसमें मीडिया में आई खबर अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री ने राज्य के इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। जिसका समर्थन मूल्य लगभग 7196 रुपए रहेगा, जिसके लिए कोरोना कर्फ्यू से राहत के बाद किसानों को अपना पंजीयन करवाना होगा।

No comments:
Post a Comment