बजरंग दल ने हवन अभियान कर किया नगर को पूर्ण महामारी मुक्त
मध्यप्रदेश सिवनी मालवा- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा नगर को कोरोना संक्रमण की रोक शुद्दिकरण हेतु 15 दिनों तक प्रतिदिन अभियान चलाया गया।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद हवन अभियान संयोजक नरेश जायसवाल ने बताया कि बढ़ते कोरोना के प्रभाव जनहानि को देखते हुए बजरंग दल द्वारा विगत 15 दिन पूर्व स्थानीय जय स्तम्भ चोक से शंखनाद कर नगर को पूर्णतः शुद्दिकरण का संकल्प लेकर विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री शिव राठौर के मार्गदर्शन इस महामारी को समाप्त करने हेतु नगर में हवन शुद्दिकरण अभियान चलाया था जो कि प्रतिदिन रात्रि 6 बजे से प्रारम्भ होकर नगर की प्रत्येक वस्ती मोहल्ले गली घर घर तक घण्टे घड़ियाल बजाकर शंखनाद कर महामृत्युंजय पाठ हनुमान चालीसा श्री रामरक्षा श्रोत श्री विजय महामन्त्र का जाप कर नगर के सभी मन्दिरो अस्पतालों शासकीय परिसर विद्यालय चौराहों पर जाकर शुद्ध गो घृत गायत्री हवन सामग्री नीम वैदिक हवन सामग्री के माध्यम से नगर को पूर्णतः नगर की सम्पूर्ण वस्ती गली घर घर को शुद्दिकरण कर कोरोना मुक्त किया गया।
हवन समापन के अवसर पर सिवनी मालवा के लोकप्रिय विधायक प्रेमशंकर वर्मा एवं राष्ट्रीय कथा वाचिका अनन्या शर्मा ने भी नगर को स्वस्थ करने हेतु हवन किया एवं आहुति दी । राधा स्वरूपा अनन्या शर्मा ने इस अभियान में लगे सभी कार्यकर्ताओं भगवा दुपट्टा भेंट कर अभिनन्दन किया।
15 दिनों तक प्रतिदिवस चलने बाले हवन अभियान पर विहिप विभाग मंत्री शिव राठौर ने बताया की आपदाएं तो आती रहेगी लेकिन सनातन संस्कृति से ही इसके कुप्रभाव को नष्ट किया जा सकता है पूरा विश्व सनातन संस्क्रति को स्वीकार कर रहा हमे भी इस पर गर्व होना चाहिए इससे विमुख होना ही इस जनहानि का कारण है।राठौर ने कहा अभियान से पूर्व हमारे नगर एवं ग्रामो में कोरोना चरम पर था लेकिन इस अभियान में घर घर जाकर ऑक्सीजन बढ़ाने के साथ इस महामारी से आज पूर्णतः मुक्त हुआ।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा चलाये गए अभियान में ऐसी विषम परिस्थिति में घर से निकलकर नगर को शुद्दिकरण अभियान में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री शिव राठौर, खाटुश्याम भक्त दिलीप अग्रवाल,अभियान संयोजक नरेश जायसवाल,नगर मंत्री कल्लू नामदेव, दीपक पालीवाल, सह मंत्री नरेंद्र गोलू सोनी, नगर समरसता संयोजक रविन्द्र छिरेले नगर संयोजक कन्हैया बाथव, पूज्य पुरोहित ओमप्रकाश जोशी शनि मंदिर पूज्य पुरोहित कृष्णकांत तिवारी, हनुमान मंदिर नगर सह संयोजक विक्की राठौर, शुभम गोलू भाटी ,सतीश जोशी, गयाप्रसाद यादव, मुकेश धन्यासे ,रामसिंह यादव , मीडियाकर्मी नगर उपाध्यक्ष अशोक कुचबंदिया, योगेश राठौर, भुरुबग्गन विक्की राठौर, कमल लोवंशी ,जानी नागले, अभिषेक राठौर अंगद लोवंशी, आशीष राठौर, मनोज, कपिल, अशोक धाकड़ ,मोहित बाथव के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने हवन अभियान चलाया।
वीडियो देखने के साथ-साथ पेज एवं चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले 🙏


No comments:
Post a Comment