बाबरी पर टोकन पर किया जा रहा था अवैध कारोबार रायल्टी मांगने की जिद पर अड़े ट्रैक्टर ट्राली वाले।
पुलिस की सूचना मिलते ही भाग गए टोकन देने वाले
ग्राम बाबरी से प्रमोद पटेल की रिपोर्ट - सिवनी मालवा शिवपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबरी घाट से नर्मदा नदी का अवैध उत्खनन रात में रसूखदारों के द्वारा टोकन काटकर किया जा रहा है वही वाहन चालकों ने गेट पास के बाद कंपनी वालों से रॉयल्टी मांगी तो कहा जाता है कि टोकन पर ही सारा काम हो रहा है आपको यहां से वहां तक कोई नहीं रोकेगा वहीं वाहन चालक रॉयल्टी को लेकर जिद पर अड़े रहे आनन-फानन में शिवपुर पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तो हमारे संवाददाता प्रमोद पटेल से चर्चा के दौरान शिवपुर पुलिस ने बताया कि मौके पर हमें कुछ नहीं मिला बाकी की जानकारी आप एसडीएम साहब से ले सकते हैं माना जाए तो यह अवैध उत्खनन शासन और प्रशासन की मिलीभगत से जोर शोरों से चल रहा है वही बेटर को ट्रैक्टर को जप्त करने की वजह उसे मौके से जाने दिया।

No comments:
Post a Comment