नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग
News Your City Repoter Gulshan yadav
mob.8982339092 - Only top news
Sunday, 24 December 2023
शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम
Thursday, 14 December 2023
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को Z+ सुरक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मिली Z+ की सुरक्षा NSG कमांडो सहित 18 गाड़ियों का होगा काफिला बुलेट प्रूफ कार में रहेंगे मुख्यमंत्री
भोपाल - सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जेड प्लस (Z+) सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा का घेरा अब पहले से ज्यादा चाक- चौबंद होगा सीएम यादव 24 घंटे जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे। उनकी सुरक्षा में एनएसजी कमांडो की टीम समेत प्रदेश की पुलिस को तैनात किया जा चुका है।
सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में 36 NSG कमांडो, 2 SP, 2 ASP, 4 DSP, विशेष सुरक्षा बल के जवान और राज्य पुलिस के हथियारबंद जवान भी 24 घंटे पहरे के लिए तैनात किए गए हैं। सीएम का काफिला 14 से 18 गाड़ियों का होगा। इस काफिले में एक बुलेटप्रूफ कार भी शामिल है जिसमें वह सवार रहेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा एक्शन
Tuesday, 29 June 2021
अंधे कत्ल का पर्दाफाश
कलयुगी मां और भाई ने करवाई अपने बेटे की हत्या गुंडों को दी सुपारी
NEWS your city 🙏
शिवपुर (विसौनी) - मामला 23 जून का है शिवपुर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम भरलाय एवं ग्राम धामनिया के बीच मृतक मेहरबान सिंह राजपुत पिता ओमकार सिंह राजपुत उम्र 38 साल बिसोनीकला का शव मिला था। उक्त मामले में थाना प्रभारी मोनिका सिंह ने मर्ग कायम कर पुलिस टीम ने जाँच मे लिया था। शव कि पीएम रिपोर्ट में मृतक का गला दबाकर हत्या करना लेख होने से मर्ग जाँच पर मामले में धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने के लिये पुलिस ने परिवार सहित गॉव में जानकारी जुटाई। विवेचना में पुलिस के सामने पारिवारिक कलह की बात बार-बार सामने आ रही थी। पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर हत्या का खुलासा कर आरोपी हत्यारो को पकड़ लिया। आरोपी कोई और नही बल्कि रिश्ते में मृतक माँ और छोटा भाई ही निकला।
मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी सौम्या अग्रवाल शिवपुर थाना प्रभारी मोनिका सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि उक्त मामले में मृतक मेहरबान सिहं एवं उसके छोटे भाई तथा माँ के बीच घरेलु एवं बटवारे को लेकर विवाद था विवाद के कारण ही मृतक की माँ एवं छोटे भाई द्वारा मृतक की हत्या हेतु 1 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। जिसमे सुपारी लिये आरोपी को 30 हजार रुपये दिये जा चुके थे। विवेचना पर उक्त आरोपी मे मृतक की माँ भाई, एवं सुपारी लेने वाले आरोपी एवं उसके 01 सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यवाही में थाना प्रभारी मोनिका सिंह ,महेंद्र गुर्जर, आशीष तिरोल्या, कपिल, शाकीर खान, बलराम, गौरीशंकर, नरेन्द्र, जितेन्द्र गंगनेर का सराहनीय कार्य रहा है।
Thursday, 17 June 2021
शिवपुर - चोरो ने एक साथ तोड़े 6 दुकानों के ताले
टप्पा तह.शिवपुर में बीती रात चोरो द्वारा चोरी के उदेश्य से मेन मार्केट राममंदिर के सामने एक साथ 6 दुकानों के ताले तोड़े गए हाला की चोरो के हाथो कुछ नहीं लगा कपड़ा व्यापारी राकेश साहू ने बताया कि दिनांक 17 को रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मेरी कपड़े की दुकान एवं मेरे अन्य व्यापारी साथियों की दुकानों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के उद्देश्य से दुकानों के ताले तोड़े गए हालां कि किसी भी व्यापारी को बड़ी हानि नहीं हुई है इसकी शिकायत व्यापारियों द्वारा शिवपुर थाने में पहुंचकर की एवं जल्द ही कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी मोनिका सिंह ने बताया कि आज व्यापारियों द्वारा थाने में चोरी की शिकायत को लेकर आवेदन दिया है जल्द ही इस विषय को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
Monday, 7 June 2021
शिवराज सरकार हर जरूरतमंदों कि करेगी सहायता
शिवराज सरकार की ओर से बेरोजगार लोगों के लिए खुशखबरी।
Sunday, 6 June 2021
8 तारीख से मूंग का पंजीयन एवं 15 जून से खरीदी
News your city
किसानों मैं खुशी की लहर - 8 तारीख से मूंग का पंजीयन एवं 15 जून से खरीदी।
Saturday, 5 June 2021
गौशाला संचालक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज
News your city
हथनापुर गौशाला में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही
गौशाला संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
सिवनीमालवा तहसील स्थित हथनापुर गौशाला में गोवंशो की मृत्यु होने तथा उनकी देखभाल कार्य में लापरवाही पर पशुपालन विभाग होशंगाबाद द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई कर गौशाला संचालक सुरजीत गौर के विरूद्ध थाना सिवनीमालवा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गौशाला संचालक का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही हैं।
पशु चिकित्सक सिवनीमालवा को कारण बताओ नोटिस जारी
हथनापुर गौशाला में गोवंशो की देखभाल तथा गौशालाओं के मॉनिटरिंग कार्य में लापरवाही पर पशु चिकित्सक सिवनीमालवा निशांत पटेल को उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ जितेंद्र कुल्हारे द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिवस के अंदर जवाब तलब किया गया है।
गौवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सघन कैंप
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ जितेंद्र कुल्हारी ने बताया कि हथनापुर गौशाला के सभी गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सघन कैंप लगाया गया है। कैंप के द्वारा गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि गौशाला की सभी 120 गायों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है, जिसमें दो गाय बीमार पाई गई है । गोवंशो को आवश्यकता अनुसार अन्य गौशालाओं में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही हैं। हथनापुर गौशाला के पूरे प्रकरण में पशुपालन विभाग द्वारा शीघ्र कार्यवाही की गई हैं।
गौशालाओं की लगातार सघन मॉनिटरिंग करें
जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सारियाम ने उप संचालक पशुपालन विभाग सहित समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सचिव, रोजगार सहायक एवं जनपद के मैदानी अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में गौशालाओं की लगातार सघन मॉनिटरिंग करने तथा गौशालाओं में गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण सहित चारा, पेयजल , आदि की उत्तम व्यवस्था हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने की दशा में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में उत्साह
सफलतापूर्वक 150 लोगो को लगी ग्राम शिवपुर में वैक्सीन
ग्राम शिवपुर में चल रहे टीकाकरण अभियान में आज 150 वैक्सीन का सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन हुआ आज 18 प्लस एवं 45 प्लस आयु के लोगों को वैक्सीन लगाई गई जिसमें महिला पुरुष एवं युवा वर्ग शामिल थे वैक्सीन अभियान में ग्राम शिवपुर में प्रभारी विनय जी मंडलोई एवं सह प्रभारी सुशील जी यादव की और से आज 300 से अधिक पेरासिटामोल के डोज सहयोग स्वरूप वैक्सीन केंद्र पर उपलब्ध कराए गए इस जन सहयोग के लिए ग्रामीणों ने उनका साधुवाद दिया आज तकनीकी समस्या के कारण पेरासिटामोल के डोज उपलब्ध नहीं होने पर व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दवा का सहयोग किया। वैक्सीन केंद्र पर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अपने सेवा भाव स्वरूप में प्रतिदिन दोनो जनप्रतिनिधि के साथ पंचायत के सचिव माखन यादव सह सचिव संतोष मालवीय एवं जन अभियान परिषद के कोरोना वालंटियर मौके पर मौजूद रहे।
आज जिन युवाओं ने वैक्सीनेशन कराया उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।
Wednesday, 2 June 2021
नहीं होगी बोर्ड परीक्षाएं ?
बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएँ नहीं होंगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मंत्रियों का समूह तय करेगा रिजल्ट की प्रक्रिया
मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में इस वर्ष बारहवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं होगी। बच्चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल है। केरियर की चिंता हम बाद में कर लेंगे।
इस समय जब सम्पूर्ण देश, प्रदेश तथा बच्चे कोरोना का संकट झेल रहे हैं, ऐसे में परीक्षाओं का मानसिक बोझ डालना उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय से मीडिया को दिये संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 12वीं बोर्ड के परिणाम किस प्रकार आएंगे, यह तय करने के लिए मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है।
जो विशेषज्ञों से चर्चा करने के उपरांत आंतरिक मूल्यांकन या अन्य आधारों पर रिजल्ट की प्रक्रिया तय करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए या परिणाम में सुधार के लिए जो विद्यार्थी परीक्षा देना चाहेंगे उनके लिए विकल्प खुला रहेगा। कोरोना संकट की समाप्ति के बाद इच्छुक विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा दे सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएँ नहीं करवाने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है। दसवीं के बच्चों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जायेगा।
शिवपुर मेंटेनेंस के दौरान रहेगी बिजली सप्लाई बंद
मेंटेनेंस के दौरान सप्लाई रहेगी बंद
शिवपुर सब स्टेशन पर 33 केवी लाइन के मेंटेन्स के चलते, शिवपुर सहित आसपास के ग्रामो की बिजलीं सप्लाई 3 जून की सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे बंद रहेगी ।
उंक्त जानकारी देते हुए जेई राकेश चौरे ने बताया कि बारिश के पहले मेंटेनेंस करना बहुत जरूरी है फिलहाल अभी 33 केवी की लाइन का 3 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 वजे तक मेंटेन्स किया जाएगा।
जिसके चलते शिवपुर सहित आसपास के ग्रामो की बिजलीं सप्लाई बंद रहेगी।।।
सभी उपभोक्ता समय से पहले अपने बिजलीं से संबंधित कार्य जरूर कर ले। जिससे कि परेशानियों का सामना न करना पड़े।
शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम
नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...
-
बाबरी पर टोकन पर किया जा रहा था अवैध कारोबार रायल्टी मांगने की जिद पर अड़े ट्रैक्टर ट्राली वाले। पुलिस की सूचना मिलते ही भाग गए टोकन देने वाल...
-
100 में से 78 18 + वालो ने लोगों ने लगवाई वेक्सिन सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत शासकीय बालक शाला में वैक्सीन लगवाने क...









