wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Monday, 7 June 2021

शिवराज सरकार हर जरूरतमंदों कि करेगी सहायता

शिवराज सरकार की ओर से बेरोजगार लोगों के लिए खुशखबरी।

Twitter पर दी जानकारी











मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - #COVID19 काल में सबसे ज़्यादा प्रभाव रोज़गार के अवसरों पर पड़ा है। यद्यपि इस दूसरी लहर के बीच भी हमने लगातार कोशिश की। स्ट्रीटवेंडर्स, भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के मजदूर और किसानों के खातों में हमने राशि डाली लेकिन केवल राशि डालना ही समाधान नहीं है, रोज़गार के अवसर बढ़ाने होंगे।
सरकार में आते ही हमने यह कोशिश प्रारम्भ की थी कि एक तरफ हम स्वरोज़गार की योजनाओं पर काम करें। इसलिए स्ट्रीटवेंडर्स योजना मध्यप्रदेश में लगातार जारी रहेगी। हम छोटे व्यापारियों को बिना ब्याज का रु. 10,000 का ऋण दिलाते रहेंगे ताकि उनकी आजीविका पुनः पटरी पर आ सके।
हमने शासकीय नौकरियों में भी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स के पद भरे जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ 22,670 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को तत्काल प्रारम्भ कर दिया है ताकि शिक्षा की व्यवस्था को सुचारू रख सकें।

No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...