wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Saturday, 5 June 2021

गौशाला संचालक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज

News your city

हथनापुर गौशाला में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही 

 










गौशाला संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

सिवनीमालवा तहसील स्थित हथनापुर गौशाला में गोवंशो की मृत्यु होने तथा उनकी देखभाल कार्य में लापरवाही पर पशुपालन विभाग होशंगाबाद द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई कर गौशाला संचालक सुरजीत गौर के विरूद्ध थाना सिवनीमालवा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गौशाला संचालक का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही हैं।

पशु चिकित्सक सिवनीमालवा को कारण बताओ नोटिस जारी

हथनापुर गौशाला में गोवंशो की देखभाल तथा गौशालाओं के मॉनिटरिंग कार्य में लापरवाही पर पशु चिकित्सक सिवनीमालवा निशांत पटेल को उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ जितेंद्र कुल्हारे द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर  2 दिवस के अंदर जवाब तलब किया गया है।

गौवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सघन कैंप

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ जितेंद्र कुल्हारी ने बताया कि हथनापुर गौशाला के सभी गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सघन कैंप लगाया गया है। कैंप के द्वारा गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण की कार्यवाही सतत जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि गौशाला की सभी 120 गायों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है, जिसमें दो गाय बीमार पाई गई है । गोवंशो को आवश्यकता अनुसार अन्य गौशालाओं में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही हैं। हथनापुर गौशाला के पूरे प्रकरण में पशुपालन विभाग द्वारा शीघ्र कार्यवाही की गई हैं।

गौशालाओं की लगातार सघन मॉनिटरिंग करें

जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सारियाम ने  उप संचालक पशुपालन विभाग सहित समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सचिव, रोजगार सहायक एवं जनपद के मैदानी अमले को अपने-अपने क्षेत्रों में गौशालाओं की लगातार  सघन मॉनिटरिंग करने तथा गौशालाओं में गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण सहित चारा, पेयजल , आदि की उत्तम व्यवस्था हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने की दशा में संबंधित के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...