wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Thursday, 14 December 2023

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को Z+ सुरक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मिली Z+ की सुरक्षा NSG कमांडो सहित 18 गाड़ियों का होगा काफिला बुलेट प्रूफ कार में रहेंगे मुख्यमंत्री


भोपाल - सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जेड प्लस (Z+) सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा का घेरा अब पहले से ज्यादा चाक- चौबंद होगा सीएम यादव 24 घंटे जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे। उनकी सुरक्षा में एनएसजी कमांडो की टीम समेत प्रदेश की पुलिस को तैनात किया जा चुका है।

सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में 36 NSG कमांडो, 2 SP, 2 ASP, 4 DSP, विशेष सुरक्षा बल के जवान और राज्य पुलिस के हथियारबंद जवान भी 24 घंटे पहरे के लिए तैनात किए गए हैं। सीएम का काफिला 14 से 18 गाड़ियों का होगा। इस काफिले में एक बुलेटप्रूफ कार भी शामिल है जिसमें वह सवार रहेंगे।


No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...