wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Saturday, 29 May 2021

ग्रामीण किसानों को धमकी दे रहे रेत ठेकेदार के कर्मचारी

ग्रामीणों की मांग तेज रफ्तार एवं ओवरलोड चल रहे डंफरों पर लगें रोक

 





रेत ठेकेदार द्वारा रखे गए कर्मचारी कर रहे हैं गुंडागर्दी एवं गांव के लोगों को डरा धमका रहे हैं

मध्यप्रदेश शिवपुर -   शनिवार के दिन ग्राम पापन के लोग सरपंच के साथ जनपद सभागार मैं चल रही बैठक में विधायक प्रेमशंकर वर्मा से शिकायत करने पहुंचे जहां पर सरपंच ने आवेदन के माध्यम से विधायक को अवगत कराया कि आर के ट्रांसपोर्ट एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है ग्रामीणों के खेतों  में से जबरदस्ती वाहन निकाले जा रहे हैं एवं ग्रामीण किसानों को धमकी दी जा रही है कि यदि आपके द्वारा वाहन खेतों में से नहीं निकालने दिए जाएंगे तो आपके ऊपर रेत से भरे डंपर चढ़ा दिए जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर आजादी के बाद पहली बार ग्राम में बने प्रधानमंत्री सड़क एवं अन्य सड़कों पर क्षमता से अधिक वजन के ट्रकों के माध्यम से रेत का परिवहन किया जा रहा है जिसमें बड़ी-बड़ी मशीनों का भी प्रयोग किया जा रहा है बार-बार ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी रेत ठेकेदार पर किसी प्रकार की भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

रामगढ़ से उमरिया, उमरिया से पापन एवं पापन से नई पापन तक बनी सभी सड़कों पर भारी-भारी डंफरो के माध्यम से रेत का परिवहन हो रहा है जिसके कारण सड़क खराब हो रही है पुलिया में क्रेक आ रहे हैं ।

यदि जल्दी ही इसका निदान नहीं किया गया तो सभी आसपास के गांव के ग्रामवासी मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी  प्रशासन की होगी।

No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...