News your city
अभी तक व्यक्ति की नहीं हो पाई शिनाख्त ?
सिवनी मालवा के अंतर्गत आने वाले शिवपुर भिलाड़िया नहर में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश देख प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने तुरन्त शिवपुर पुलिस को सूचना दी।जिसके मौके पर पहुँच मृतक युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन युवक की शिनाख्त नही हो पाई।आरक्षक महेंद्र गुर्जर ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है आसपास के थानों मैं सूचना भी दी है कि कही कोई गुमशुदगी तो दर्ज नही है। जल्द ही युवक की शिनाख्त कर ली जाएगी।

No comments:
Post a Comment