NEWS YOUR CITY

Friday, 7 May 2021

शिवपुर में कर्फ्यू के दौरान तीन व्यापारियों पर मामला दर्ज

तीन व्यापारियों पर मामला दर्ज एवं छोटे अन्य व्यापारियों को थाने बुलाकर दी समझाइश !

NEWS your city 🙏






शिवपुर - टप्पा तहसील शिवपुर मैं कर्फ़्यू के दौरान दुकान से व्यापार कर रहे तीन व्यापरियो पर एस डी ओ पी सिवनी मालवा सौम्या अग्रवाल के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए शिवपुर थाने मैं व्यापारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी मोनिका सिंह द्वारा बताया गया कि धारा 188, 269, 270 सहित आपदा प्रबंधन की धारा 51 के अंतर्गत तीनो  के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है एवं अन्य छोटे व्यापारियों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई

वही शाम 5:00  सिवनी मालवा नायब तहसीलदार नीलेश पटेल,थाना प्रभारी मोनिका सिंह एवं ग्राम पंचायत के द्वारा टप्पा तहसील शिवपुर में किराना व्यापारियों की दुकानों एवं अन्य दुकानों को सील किया गया एवं घरों से बाहर घूम रहे लोगों से निवेदन किया कि आप घर रहें एवं मास्क लगाएं एवं बिना काम के इधर-उधर ना घूमने की अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई। 


No comments:

Post a Comment