किसानों का शोषण, कौन देगा किसानों की मजदूरी, ट्रेक्टर का भाड़ा और भरवाई।
सिवनी मालवा शिवपुर - चना खरीदी को लेकर प्रशासन की ऐसी तैयारी है कि किसानों को मंडी मैं ही कई राते काटनी पड़ रही है। वही बाद मैं यह कह दिया जाता है कि आपकी तारीख निकल गई है बाद मैं आना।ये हालात कही और के नही सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत आने वाली शिवपुर मंडी के है।जहा 25 अप्रैल को किसान अपनी चने की ट्राली लेकर पहुँचते है। जिनका नम्बर 27 अप्रैल का होता है, ट्राली पास भी हो जाती है लेकिन 28 अप्रैल को किसानों से यह कह दिया जाता है। कि ट्राली वापस ले जाओ आपकी तारीख निकल गई है।
हमारा जिमेदारों से यह सवाल है कि जो किसान कई राते काट चुका है उसकी मजदूरी, ट्रेक्टर का भाड़ा ओर ट्राली की भरवाइ क्या मंडी प्रबंधन देगा या वहां के लापरवाह कर्मचारी।या फिर नही दे सकते है तो क्या किसान हित मे किसानों की उपज तुलवाने की व्यवस्था नही करनी चाहिए।वही यह सूचना नही देनी चाहिए कि अब अन्य किसान अपनी उपज तब तक न लाये जब तक कि मंडी मैं पर्याप्त व्यवस्था न हो।खैर सवाल कई है लेकिन देखना है कि जिम्मेदार अपनो ज़िमेदारी निभाते है, या फिर नही।


No comments:
Post a Comment