wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Saturday, 10 April 2021

CSK vs DC, IPL 2021 Match 2 Result: शॉ और धवन की धुनाई से चेन्नई चित, दिल्ली की 7 विकेट से धमाकेदार जीत CSK vs DC Live Score in Hindi: IPL 2021 सीजन के दूसरे मैच में Delhi Capitals ने टॉस जीतकर Chennai Super Kin

Wellcome to 

News your city

News reporter Gulshan yadav

Mob. 8982339092

CSK Vs DC Live Score IPL 2021: पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाए.

IPL 2021 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ (72) और शिखर धवन (85) के धमाके से चेन्नई की पूरी गेंदबाजी दहल गई. चेन्नई की ओर से मिले 189 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 18.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की और टीम की आसान जीत की बुनियाद रखी. इसके साथ ही ऋषभ पंत ने IPL में बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में 3 बार के चैंपियन एमएस धोनी पर जीत हासिल कर ली.

  • सुरेश रैना की धमाकेदार वापसी, CSK का बड़ा स्कोर

    पिछले सीजन में बाहर सुरेश रैना ने CSK के लिए अपनी जोरदार वापसी की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK की शुरुआत खराब रही, लेकिन रैना ने सिर्फ 36 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम को मजबूती दी. आखिर में सैम करन ने ताबड़तोड़ 34 रन ठोके और CSK ने 188/7 का स्कोर खड़ा किया. धोनी खाता खोले बिना आउट हुए.

  • शॉ और धवन के धमाके से दिल्ली की आसान जीत

    इतने बड़े लक्ष्य के जवाब में दिल्ली के ओपनर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त हमला कर डाला. दोनों ने अंधाधुंध बैटिंग की और चेन्नई के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की. शॉ ने सिर्फ 38 गेंदों में 72 रन ठोके, जबकि धवन ने 54 गेंदों में 85 रन कूट डाले. दोनों की इस बैटिंग की मदद से दिल्ली ने 8 गेंद रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया.

No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...