wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Friday, 14 May 2021

किसानों ने हरदा होशंगाबाद हाईवे पर किया चक्काजाम

सिवनी मालवा क्षेत्र के विधायक प्रेम शंकर वर्मा के गृह निवास ग्राम बघवाड़ा मैं किसानों ने किया चक्का जाम









सिवनी मालवा - किसानों की मूंग की फसल सूखने की कगार पर है जिसका सिर्फ एक ही कारण है नहर विभाग के आला अधिकारियों का मिस मैनेजमेंट। जिसके चलते अब किसान हरदा होशंगाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बघवाड़ा मैं सड़को पर उतरकर आंदोलन कर रहे है, जिसके चलते कोरोना संक्रमण भी फैलने की संभावना है।जिसका जिमेदार भी किसान नहीं होगा, बल्कि नहर विभाग के वे अधिकारी कर्मचारी होंगे, जिन्होंने समय रहते किसानों के खेतों तक पानी नही पहुचाया। वही यह आंदोलन क्षेत्रीय भाजपा के विद्यायक प्रेमशंकर वर्मा के लिए भी बहुत शर्मनाक है कि उनके क्षेत्र के किसानों को उनके गृह ग्राम मैं आकर नहर के पानी के लिए चक्काजाम करना पड़ रहा है।

बता दे कि ग्राम बघवाड़ा, देहड़ी, मनवाड़ा, दतवासा सहित आसपास के ग्रामो के किसान हरदा होशंगाबाद मुख्य मार्ग पर नहर के पानी को लेकर आंदोलन कर रहे है जिसके चलते जाम की स्थित भी निर्मित हुई है। वही किसान ब्रजेश गौर, अमित लोवंशी, नवल गौर, हरभजन, हरिओम लोवंशी, अजय लोवंशी, सिदार्थ गौर, हरि सिंग साध, सत्यनारायण सहित आनद रघुवंशी ने बताया कि यदि मूंग की फसल को अभी भी नहर का पानी नही मिला दो अधिकांश किसान बर्बाद हो जायेगे। हमारी मांग है कि नहर का पानी जल्द से जल्द सभी किसानों तक पहुचाया जाए, नही तो किसानों के आक्रोश का सभी को सामना करना पड़ेगा। गोरतलब है कि किसानों को कोरोना से ज्यादा अपनी फसल की फिक्र है क्योकि उसे वे एक बच्चे की तहर इसलिए बड़ा करते है कि समय आने पर जीवन सुखमय हो सके। लेकिन यदि वही नष्ट या ख़राब हो जाये, तो किसानों का आक्रोशित होना स्वाभाविक है। इसे प्रशासनिक गलती मान तुरन्त सुधारने के प्रयास सारे काम छोड़ करना चाहिए।


No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...