wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Monday, 12 April 2021

भोपाल में आज रात से 19 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू।

 भोपाल में आज रात से 19 अप्रैल सुबह तक लॉकडाउन: BJP के प्रदेश कार्यालय में पूर्व संगठन मंत्री समेत 7 संक्रमित, इंदौर में मौतों का आंकड़ा 1000 पार; स्वास्थ्य आयुक्त को हटाया














24 घंटे में 6 हजार 489 नए केस मिले जो अब तक सबसे ज्यादा, 37 मौतें भी हुईं

भोपाल शहर में बढ़ते मामलों को देखते हुए आज रात से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू पर सहमति बन गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री और भोपाल से विधायक विश्वास सारंग ने जानकारी दी कि क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप ने प्रस्ताव दिया था कि 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक भोपाल को पूरी तरह लॉक कर दिया जाए। कुछ रियायतें दी जाएंगी। इधर, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल को आज दोपहर में हटा दिया। उनके स्थान पर पॉवर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के MD आकाश त्रिपाठी को स्वास्थ्य आयुक्त बनाया गया है। वे कंपनी का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।
प्रदेश में 24 घंटे में 6 हजार 489 संक्रमित मिले हैं। वहीं 37 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश की संक्रमण दर पहली बार 16% पहुंच गई। यानी हर छठे नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व संगठन मंत्री माखन सिंह के अलावा 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसको देखते हुए कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने अगले 10 दिन तक के लिए प्रदेश कार्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सीहोर जिले में सलकनपुर में मां बीजासन देवी धाम को 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। चैत्र नवरात्र पर भी भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे।



No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...