सभी देशवासियों को NEWS' YOUR CITY की ओर से हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा एवं चैत नवरात्रि की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं🙏
वैक्सीन के लिए दे रहे
जागरूकता का संदेश टप्पा
तहसील शिवपुर
शिवपुर- आज के दिन लगे
200 लोगो को वैक्सीन
शासकीय अस्पताल टप्पा तहसील शिवपुर में युद्धस्तर पर कोरोनॉ संकट को देखते हुए वेक्सिनेशन का कार्य जारी है मंडल के प्रभारी विनय जी मंडलोई ने बताया कि प्रतिदिन वेक्सिनेशन कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है जिसमे शत प्रतिशत वैक्सीन कार्य प्रभावी रूप से जारी है गांव गांव में जागरूकता के लिए बहा के प्रमुख जनों से आग्रह किया कि अपने अपने गांव में ज्यादा से ज्यादा लोगो को वैक्सीन के लिए जागरूक करे साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के दायरे में आने वाले लोग अपनी सावधानी स्वरुप आवश्यक रूप से वैक्सीन लगवाए सहप्रभारी सुशील जी यादव ने बताया कि शिवपुर अस्पताल में प्रतिदिन के टीके टारगेट के साथ लगाये जा रहे है शासकीय अस्पताल के स्टाफ का भरपूर सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा का कार्य इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए बहुत जरूरी था जिसके परिणाम स्वरुप हजारो लोगो का अब तक सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चूका है
डॉक्टर ऋषि चौबे ने बताया कि सभी लोग अधिक से अधिक मात्रा में वैक्सीन लगवाएं एवं अपने आधार कार्ड एवं मोबाइल साथ में जरूर लाये ।

No comments:
Post a Comment