wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Monday, 12 April 2021

मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी 37 नई मौत

WELLCOME TO,
NEWS YOUR CITY
REPORTER GULSHAN YADAV

इंदौर राज्य का पहला शहर जहां कोरोना से सबसे ज्यादा 1005 मौतें 
दो दिन बाद भोपाल  में मार्केट फिर खुला ,सिर्फ कोलार बंद 

. 24 घंटे में 6 हजार  489 नए केस मिले जो 
अब तक के सबसे ज्यादा
 

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 6 हजार 489 संक्रमित पाए गए हैं।  वहीं, कोरोना से 37 लोगों की मौत हो गई है।  पहली बार राज्य की संक्रमण दर 16% तक पहुंच गई।  यही है, हर छठे नमूने को सकारात्मक बताया गया है।  इंदौर में एक दिन में रिकॉर्ड 923 मामले सामने आए हैं।  824 भोपाल में, 497 ग्वालियर में और 469 जबलपुर में संक्रमित पाए गए हैं।  राज्य में सबसे अधिक 45 मौतें 23 सितंबर 2020 को हुईं। कल, 11 अप्रैल को, 24 घंटों में 37 मौतें हुईं।  सरकार के सामने सामुदायिक संक्रमण को तोड़ना एक बड़ी चुनौती है।

इंदौर : लॉकडाउन के बावजूद सबसे ज्यादा केस आए, मौतें भी सबसे ज्यादा  

24 घंटे में छह नई मौतों के साथ इंदौर राज्य का पहला शहर बन गया है जहां कोरोना से 1005 मौतें हो गई हैं। यहां 19 अप्रैल की सुबह तक कोरोना कफ्फू/लॉकडाउन चल रहा है। हालात कोरोनाकाल की पहली लहर के पीक टाइम सितंबर से भी खराब हो गए हैं। यहां लॉकडाउन के बावजूद प्रदेश में सर्वाधिक केस सामने आ रहे हैं। मौतें भी सबसे ज्यादा हुई हैं। यहां 11 अप्रैल की रात गुर्जर अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने पर परिजनो  ने जमकर हंगामा किया , इस बीच एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

भोपाल : दो दिन बाद मेन मार्केट फिर खुला, कोलार-शाहपुरा में लॉकडाउन में भी जाम

राजधानी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा मामले कोलार से सामने आ रहे हैं जहां 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद है। सोमवार को शेष शहर में दो दिन का लॉकडाउन खत्म हुआ तो लोग कोलार रोड से निकले। यहां सुबह करीब 9 बजे सर्वधर्म पुल के पास दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस चेकिंग कर पूछताछ कर रही थी कि कोलार, शाहपुरा के लोग बेवजह तो नहीं निकले हैं। इस कारण भारी जाम रहा। कोलार आने वाले लोगों को पुलिस ने लौटा दिया तो बेवजह जाने वालों को भी रोका गया।











No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...