NEWS YOUR CITY
Reporter Gulshan yadav
तेज आंधी तूफान के साथ बरसात के आसार
नई दिल्ली। देश भर में इन दिनों गर्मी (Summer) चरम पर है. मध्य और उत्तर भारत (Central and North India) के कई हिस्सों में लू (Heat Wave) भी चल रही है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है. यह पश्चिमी विक्षोभ 14 से 17 अप्रैल के बीच रहेगा. इसके आसपास के इलाकों में यह 15 से 17 अप्रैल के बीच रहेगा.मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिन मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी. इसके साथ ही झारखंड में अगले दो दिन बारिश की संभावना है. वहीं अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश होने के आसार हैं.
गर्मी के मौसम में सेहत का रखें ख्याल इन दिनों बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा
पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 से 17 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश से साथ ही तूफान आने की भी संभावना है. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 14 अप्रैल को बारिश हो सकती है. 15 अप्रैल को इन स्थानों पर भारी बारिश होगी.

No comments:
Post a Comment