कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए गांव-गांव स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लगाए जा रहे हैं स्वास्थ्य शिविर
सिवनी मालवा शिवपुर क्षेत्र- स्थानीय प्रशासन से चर्चा उपरांत एसडीएम अखिल राठौर ने ग्रामवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया जिससे कि अनावश्यक रूप से अन्य बीमारियों
से ग्रसित ग्रामवासी शहर में ना आए और कहीं
ना कहीं संक्रमण पर रोक लग सके जिसके चलते
5 टीमों का गठन किया गया जो प्रतिदिन ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर उनकी स्वास्थ्य जांच निरंतर कर
रही हैं टीमों के द्वारा सेक्टर बाईस 5 से 6 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते रविवार के दिन भिलाड़िया खुर्द, अर्चनागांव,
लुचगांव एवं पापन में शिविर का आयोजन किया। ए एम ओ डॉ सुरेन्द्र कौशल ने बताया कि
सर्दी खांसी बुखार एवं अन्य बीमारियों का ग्रामवासियों का परीक्षण कर औषधि की किट और आयुर्वेद काढ़ा का वितरण किया गया एवं शिविर के माध्यम से ग्रामवासियों को दवा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा सहयोग किया गया।

No comments:
Post a Comment