wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Sunday, 25 April 2021

सिवनी मालवा में नगर पालिका द्वारा शादी समारोह में पहुंच कर की चालानी कार्रवाई






नगरपालिका ने शहर में संपन्न हो रही दो अलग-अलग जगह पर शादी में पहुंच एक जगह जुर्माना कार्यवाही की तो वही दूसरी जगह  समझाइश दी गई।

सिवनी मालवा सुरेंद्र गौर@ जहां एक ओर  कोरोना संक्रमण  तेजी के साथ फैल रहा है  वहीं दूसरी ओर  उस पर लगाम कसने के लिए  प्रशासन अपनी अपनी पूरी ताकत झोंक दे रहा है प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी  दिन-रात अपने परिवार से दूर रहकर कर्तव्यों का  निर्वहन कर रहे हैं । किंतु शहर में  दो अलग-अलग स्थानों पर  संपन्न हो रही शादियों  में पाया गया कि प्रशासन  की कोरोना गाइडलाइन का  उल्लंघन किया जा रहा है  जिससे  कोरोना संक्रमण  फैल सकता है क्योंकि वहां पर गाइडलाइन से अधिक लोगों की उपस्थिति पाई गई एवं एक स्थान पर तो बिना अनुमति के ही शादी संपन्न कराई जा रही थी । पहली शादी महावीर जैन समाज की शहर के वार्ड क्रमांक 5 में स्थित नर्मदा मंदिर की नर्मदा धर्मशाला में संपन्न हो रही थी जोकि बिना अनुमति के संपन्न  कराई जा रही थी  जिसमें  नगरपालिका सीएमओ ने अपने अमले के साथ पहुंचकर धर्मशाला सहित टेंट मालिक पर  जुर्माना  कार्यवाही की । 

वहीं वार्ड क्रमांक 10 शहीद पटेल कॉलोनी में लोवंशी परिवार द्वारा संपन्न कराई जा रही शादी में नगरपालिका अमले  पहुंच कर ने पहुंचकर शासन के द्वारा बनाई गई गाइडलाइन को दोनों पक्षों को समझाया एवं और दोनों पक्षों को  सख्त हिदायत दी कि दोनों पक्षों से 5-5 से अधिक लोग उपस्थित पाए जाते हैं तो शासन द्वारा कार्यवाही की जावेगी।

इस दौरान प्रभारी सीएमओ विष्णु देवडा राजस्व निरीक्षक एमपी मालवीय पटवारी देवेंद्र खाडेरिया उप निरीक्षक अमर सिंह संजय गोयल राहुल मालवीय योगेश कौशल दिनेश कुमार एवं राजस्व अमला मौजूद रहा ।

No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...