wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Sunday, 25 April 2021

सिवनी मालवा नगर पालिका एवं राजस्व अमले द्वारा बेवजह घूम रहे लोगों पर की जा रही चालानी कार्रवाई

सावधान! बेवजह घर से बाहर निकले तो हो सकते हो परेशान








सिवनी मालवा सुरेंद्र गौर@ स्थानीय प्रशासन  द्वारा शहर में मुख्य सड़क पर अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए  चेकिंग पॉइंट पर आने-जाने वालों को रोककर आने की वजह पूछी जा रही है और यदि बेवजह ही व्यक्ति घूमते पाया जा रहा है तो नगरपालिका एवं राजस्व अमले के द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है जिसमें शहर के बीचों-बीच स्थित चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण करने  पहुंचे  आखिर राठौर द्वारा एक कार को रुकवाया गया जिसमें 5 लोग सवार थे शासन की गाइड लाइन के अनुसार कार में 5 लोग जाने की अनुमति नहीं है जिसे देखते हुए उन्हें समझाइश दी जा रही थी किंतु कार सवारों द्वारा बहस करना शुरू कर दिया गया और फोन निकालकर अपना रुतबा दिखाया गया जिसके चलते चालानी कार्यवाही के साथ-साथ पांचों लोगों से प्रशासन द्वारा उठक-बैठक लगवाई एवं अब ऐसी गलती नहीं की जाएगी शपथ ली गई जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया।

वह प्रभारी सीएमओ विष्णु देवड़ा ने बताया कि  शहर में एक बाइक पर बैठकर दवाई लेने तीन-तीन लोग आ रहे हैं वही कार में सवार होकर फसल के लिए कीटनाशक दवाइयां लेने घर से 4 से 5 लोग एक साथ आ रहे हैं जिन्हें चालानी कार्यवाही  के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन को भी बताया जा रहा  है।

प्रशासन द्वारा ₹12600 की चालानी कार्यवाही की गई । एवं नगर पालिका द्वारा शहर की पांच दुकानों को सील किया गया जिनके मालिक द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते पाए गए ।

No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...