ठेका कंपनी के गेट पास हो रहा रेत का अवैध कारोबार
कंपनी एवं सरकार को लगा रहे हैं लाखों रुपए की चपत
कर्मचारी का कहना, सबसे सेटिंग है कोई नहीं रोकेगा वाहन
सिवनी मालवा - कोरोना कर्फ्यू का फायदा उठा रेत माफिया जमकर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे है। जिसमे ठेका कम्पनी आर के ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी अधिकारी भी शामिल है। ऐसे ही पोकलेन के वीडियो और फर्जी रायल्टी जो कि ग केवल गेट पास है वो भी ग्राम ग्वाड़ी के ग्रामीणों ने वायरल की है। जिसमे लिखा है कि रात मैं नर्मदा नदी मैं पोकलेन से उत्खनन किया जाता है वही दिन मैं आसपास से मुरम खोदी जाती है।
उसके बाद शहर के कुछ युवाओं ने भी दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किये है जिसमे कर्मचारी खुलेआम कह रहे है कि रायल्टी महंगी है इसलिए बिना रायल्टी के ही ले जाओ, कोई नही रोकेगा।
बता दे कि पूरे उत्खनन मैं स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक कि मिलीभगत है तभी तो गेट पास को रायल्टी के रूप मे खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि सिवनी मालवा मैं केवल रामगढ़ खदान ही वैध है लेकिन सभी खदानों से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। एवं पोकलैंड को माँ नर्मदा में उतार कर गाड़ियों को लोड किया जाता हैं |

No comments:
Post a Comment