wellcome आप देख रहे हे news your city follwe me and subscribe my channel

Wednesday, 5 May 2021

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

बंगाल हिंसा के विरोध में नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना



सिवनी मालवा।  

देश के पश्चिम बंगाल  मैं  विधानसभा चुनाव के के परिणाम आने के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर जिस तरह टीएमसी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा कर रहे हैं वह  पार्टी कार्यालय सहित  कार्यकर्ताओं के  घरों को  जला रहे हैं  एवं चुनाव के बाद से ही  कार्यकर्ताओं  को हिंसा कर मौत दे रहे हैं वो किसी नरसंहार से कम नहीं है। बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को नगर के  मैरिज गार्डन में  नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पार्टी द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया। अभिषेक शर्मा द्वारा बताया गया कि नक्सलवाद से प्रेरित पश्चिम बंगाल में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है उनके घर जलाये जा रहे है और पार्टी कार्यालय भी जला दिए गए है। इस हिंसा और बंगाल सरकार के खिलाफ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश का भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता बंधुओं के साथ खड़ा हुआ है।पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष वीड़ी शर्मा के नेतृत्व में प्रत्येक मंडल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरना आयोजित किया है सारा देश इस बर्बरता को देख रहा है। पूरे देश के भाजपा के कार्यकर्ता आज बंगाल के साथ है ।

इस धरना आंदोलन में  मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, राजेंद्र पालीवाल, वीरेंद्र मिश्रा, प्रीति शुक्ला, मुकेश मंसोरिया, विजेंद्र यादव, नीलेश राठौर, निशांत यादव,विक्रम सूर्यवंशी, आनंद यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

शिवपुर में मैंन रोड पर बसों के खड़े रहने से लगा रहता है जाम

नर्मदापुरम जिले की नई तहसील शिवपुर में कई वर्षों से बस स्टैंड की मांग शिवपुर - नगर को बस स्टैंड की दरकार है, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी यह...